आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
श्रीलंका में अवैध रूप से ऑनलाइन जुआ खेलने के आरोप में आठ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 22 से 51 वर्ष के बीच है। थलावथुगोडा स्थित एक मकान में अवैध जुआ खेले जाने की सूचना मिलने के बाद कोलंबो के उपनगरीय इलाके थलंगामा की पुलिस ने रविवार को छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस ने छापे के दौरान कंप्यूटर और मोबाइल फोन भी जब्त किए। मामले की जांच की जा रही है।
यह इतिहास में सबसे तेजी से फैलने वाला इबोला प्रकोप है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि यह अब तक का सबसे घातक प्रकोप बन सकता है क्योंकि इसके फैलने की गति इसे रोकने और संक्रमित लोगों का पता लगाने के प्रयासों से अधिक है।
यह प्रकोप दुर्लभ बुंदिबुग्यो वायरस के कारण हुआ है, जिसके लिए अभी कोई स्वीकृत टीका या उपचार उपलब्ध नहीं है। प्रकोप के केंद्र रहे कांगो के इतुरी प्रांत में टीके और उपचार के परीक्षण किए जा रहे हैं।