जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आग से आठ मकान जलकर खाक हुए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-09-2026
Eight houses gutted in a fire in Jammu and Kashmir's Kishtwar
Eight houses gutted in a fire in Jammu and Kashmir's Kishtwar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूर-दराज के एक गांव में बुधवार को लगी भीषण आग में कम से कम आठ मकान और कुछ गोशालाएं जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
अधिकारियों ने बताया कि वारवान के मुंगली गांव में मध्यरात्रि के बाद एक घर में आग लग गई जो तेजी से आस-पास के घरों तक फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने खुदाई के काम में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीन ‘अर्थ मूवर’ का इस्तेमाल कर प्रभावित घरों के कुड हिस्सों को गिराया और अवरोधक तैयार किया ताकि आग आगे और नहीं फैल सके।
 
उन्होंने बताया कि वारवान इलाके में कोई दमकल केंद्र नहीं है इसलिए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया और तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल के कुछ हिस्सों में धुआं उठने के कारण प्रभावित क्षेत्र की निगरानी जारी रही।
 
आग में कुछ मवेशी भी मारे गए।