Dubai and airline Emirates said they will resume flight services.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दुबई और लंबी दूरी की उड़ान सेवाएं मुहैया कराने वाली विमानन कंपनी एमिरेट्स ने शनिवार को कहा कि दुबई पर ईरान के हमले के बाद अस्थायी रूप से परिचालन स्थगित करने की घोषणा कर चुकी एयरलाइन फिर से उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।
इस खबर से दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खुशी की लहर दौड़ गई, जहां यात्री एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने के बाद इस विशाल परिसर में सुरंगों में शरण लिए हुए थे
अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि हवाई अड्डे पर कोई हमला या कोई क्षति हुई थी या नहीं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।