Double gold in compound archery: After the women's team, the Indian mixed pair also became champions
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता और 2028 ओलंपिक कोटा स्थान हासिल किया जबकि भारतीय महिला टीम ने भी इसी स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
चिकिता और साहिल ने शानदार संयम का परिचय देते हुए रोमांचक फाइनल में दक्षिण कोरिया की जंगयून पार्क और चोई यून ग्यू को शूट ऑफ के बाद 158-157 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
भारतीय मिश्रित टीम ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 156-155 से हराकर स्वर्ण पदक के मुकाबले में प्रवेश किया था।
इससे पहले भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले स्कोर के साथ एशियाई खेलों का अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा।
ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता और पृथिका प्रदीप की भारतीय टीम ने फाइनल में दबदबा कायम रखते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय टीम ने इस उपलब्धि के दौरान दक्षिण कोरिया के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। दक्षिण कोरिया ने 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में यह स्कोर बनाया था।