आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 160.24 अंक टूटकर 77,798.28 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 30.25 अंक फिसलकर 24,300.70 अंक पर पहुंच गया। बाद में दोनों सूचकांक उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करते रहे।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर में तेजी रही।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे।
अमेरिकी बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।