द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन एलपीजी मुद्दे पर 15 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-03-2026
DMK-led alliance to hold protest on March 15 over LPG issue
DMK-led alliance to hold protest on March 15 over LPG issue

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाली ‘सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलायंस’ (एसपीए) देश भर में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आलोचना करते हुए 15 मार्च को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।
 
एसपीए ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि राजग सरकार की गलत नीति और एहतियाती उपायों की कमी के कारण वर्तमान में पूरे देश में घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कमी है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
 
एसपीए ने कहा कि औद्योगिक संसाधनों से समृद्ध तमिलनाडु में कई लघु एवं मध्यम उद्यम इस समस्या के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तत्काल कार्रवाई करने और स्थिति को सुधारने का आग्रह किया है।
 
बयान के अनुसार एसपीए के समर्थन में 15 मार्च को सुबह 10:30 बजे तमिलनाडु के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।