सीआईडी ने वीएसआर के मालिक से पूछताछ की या उनकी शाही मेहमाननवाजी की : रोहित पवार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-03-2026
Did the CID interrogate the VSR owner or give him royal hospitality: Rohit Pawar
Did the CID interrogate the VSR owner or give him royal hospitality: Rohit Pawar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को सवाल उठाया कि क्या महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग ने वाकई वीएसआर वेंचर्स के मालिक वी के सिंह से पूछताछ की या फिर उनकी “शाही मेहमाननवाजी” की।
 
सिंह से 28 जनवरी को बारामती में हुई विमान दुर्घटना के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यहां सीआईडी कार्यालय में पूछताछ की गई। इस हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोग मारे गए थे। यह विमान वीएसआर द्वारा संचालित लीयरजेट 45 विमान था।
 
अधिकारियों के मुताबिक, सिंह से सात घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई और उनका बयान रिकॉर्ड किया गया। उन्हें शाम करीब 7.30 बजे सीआईडी ऑफिस से जाने दिया गया।
 
पवार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अब इस बात का शक पैदा हो गया है कि वीएसआर कंपनी के मालिक वी के सिंह, जिन्हें अजित दादा की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के लिए जिम्मेदार लोगों में से एक माना जाता है, को सीआईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था या शाही मेहमाननवाज़ी के लिए?”
 
रोहित पवार ने कहा कि सिंह सुबह 11 बजे सीआईडी दफ्तर पहुंचे और दावा किया गया कि उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की गई।
 
उन्होंने कहा, “लेकिन असल में, ज़्यादातर समय कथित तौर पर उनकी देखभाल करने और मेहमाननवाजी में बीता। रात में, उन्हें काले शीशे वाली पुलिस गाड़ी में मेहमान की तरह ले जाया गया।”