धूत ट्रांसमिशन का शेयर करीब 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-08-2026
Dhoot Transmission shares listed on the market with a gain of about 38 percent.
Dhoot Transmission shares listed on the market with a gain of about 38 percent.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का शेयर 871 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 1,193.80 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 37 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 39.23 प्रतिशत चढ़कर 1,212.70 रुपये पर पहुंच गया।
 
एनएसई पर शेयर ने 37.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,200 रुपये पर शुरुआत की।
 
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 23,487.23 करोड़ रुपये रहा।
 
धूत ट्रांसमिशन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 74.21 गुना अभिदान मिला था।
 
कंपनी के 3,067 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 829-871 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
 
कंपनी नए शेयर जारी कर जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कुछ बकाया कर्जों के पुनर्भुगतान एवं पूर्व भुगतान करने, अनुषंगी कंपनियों के कर्ज चुकाने और हरियाणा के झज्जर तथा तमिलनाडु के होसुर में वायरिंग हार्नेस विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने में करेगी। साथ ही राशि का एक हिस्सा अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों पर खर्च किया जाएगा।
 
वर्ष 1999 में राहुल धूत द्वारा स्थापित धूत ट्रांसमिशन वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर एवं नियंत्रक, ऑटोमोटिव स्विच, पावर कॉर्ड, केबल, कनेक्टर और टर्मिनल जैसे उत्पाद बनाती है।