Delhi records season's lowest minimum temperature of 10.5 degrees Celsius, AQI in 'poor' category
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग और आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर यह 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग में यह सामान्य से 1.8 डिग्री कम जबकि आया नगर में 2.2 डिग्री कम रहा।
पालम में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। रिज में यह 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा।
दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
दिल्ली में आंकड़े दर्ज करने वाले 57 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 39 में हवा 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, 14 में यह 'बेहद खराब' रही जबकि चार केंद्रों पर इसे 'मध्यम' श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया।