Fatehpur in Rajasthan recorded a minimum temperature of 5.5 degrees Celsius.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राजस्थान के फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस सप्ताह मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 5.5 डिग्री, नागौर व माउंट आबू में 7.9 डिग्री व भीलवाड़ा में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अलवर, चित्तौड़गढ़ व चुरू सहित कई जगह यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
वहीं बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।