दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-11-2026
Delhi records season's coldest morning, minimum temperature at 11 degrees Celsius

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
 
सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।
 
रिज मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। आयानगर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।