Amid rising tensions in Bangladesh, violence erupts again in Sheikh Hasina's hometown.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह नगर गोपालगंज और आसपास के इलाकों में, सत्तारूढ़ दल के एक स्थानीय नेता की मौत के बाद मंगलवार रात फिर हिंसा भड़क गई।
इस दौरान कुछ लोगों ने एक पुलिस थाने और सत्तारूढ़ दल के एक सांसद के घर में आग लगा दी।
पुलिस और मीडिया की खबरों के अनुसार, गोपालगंज से सटे फरीदपुर के भांगा इलाके में पुलिस और अब भंग की जा चुकी हसीना की अवामी लीग के समर्थकों के बीच मंगलवार शाम झड़पों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की किसान शाखा के स्थानीय नेता राजू मोल्ला की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गोपालगंज के तुंगीपारा उपजिले में अवामी लीग के कई संदिग्ध समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद हिंसा शुरू हुई थी। यह अशांति जल्द ही जिले के अन्य हिस्सों और पड़ोसी फरीदपुर तक फैल गई। इस दौरान बीएनपी के एक स्थानीय कार्यालय और कई मोटरसाइकिल को आग लगा दी गई।