दिल्ली की अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत सात दिन के लिए बढ़ाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-12-2025
Delhi court extends gangster Anmol Bishnoi's NIA custody by seven days
Delhi court extends gangster Anmol Bishnoi's NIA custody by seven days

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को दी गयी हिरासत सात दिन के लिए और बढ़ा दी।
 
विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए के मुख्यालय में हुई सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया।
 
पटियाला हाउस अदालत में निर्धारित सुनवाई नहीं हुई, क्योंकि एनआईए ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा दी गई धमकियों के कारण बिश्नोई की सुरक्षा को गंभीर खतरा बताया था।
 
सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने मामले की जांच के आधार पर अनमोल की हिरासत सात दिन और बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया।
 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अन्य अपराधों के सिलसिले में वांछित अनमोल को 18 नवंबर को अमेरिका से लाया गया था।