आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए नकद रहित स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नई व्यवस्था पहले से पैसे देने और बाद में खर्च की गई रकम वापस पाने की लंबी प्रक्रिया को खत्म करती है।
इसने कहा कि लाभार्थी अब सूचीबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा संबंधी जांच के साथ-साथ नकदरहित आपातकालीन और सामान्य उपचार करा सकते हैं।
योजना की शुरुआत करने के अवसर पर जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, महापौर प्रवेश वाही और जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय उपस्थित थे।