दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2026
Delhi Chief Minister meets President Murmu
Delhi Chief Minister meets President Murmu

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुलाकात की एक तस्वीर साझा की।
 
पोस्ट में कहा गया, ‘‘दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’
 
एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि निवर्तमान वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।
 
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, ‘‘वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने अपनी पत्नी श्रीमती सरिता सिंह के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’