दिल्ली हमला मामला: मेघालय CM ने कड़ी कार्रवाई मांगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-05-2026
Delhi attack case: Meghalaya CM demands strict action
Delhi attack case: Meghalaya CM demands strict action

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने दिल्ली में पूर्वोत्तर की एक महिला पर कथित हमले को लेकर मंगलवार को चिंता जताई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
 
उन्होंने असम की महिला के कथित शारीरिक और नस्ली उत्पीड़न की निंदा की।
 
संगमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बार-बार हिंसा और भेदभाव के मामलों को अलग-थलग घटनाओं के रूप में नहीं देखा जा सकता। ऐसी घटनाओं के सिलसिले में कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’’
 
दिल्ली पुलिस के अनुसार यहां नेहरू प्लेस में 10 मई को सुबह करीब साढ़े छह बजे एक होटल के बाहर चाय स्टॉल के समीप दो महिलाओं के साथ कथित रूप से कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की एवं उन पर हमला किया। उनमें एक महिला असम की है और दूसरी बिहार की।
 
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
 
संगमा ने अधिकारियों से यह भी अपील की कि इस घटना में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की जाए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ जातीय भेदभाव और हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है और उससे दृढ़ता से निपटा जाना चाहिए।’’