अफगानिस्तान विदेश मंत्री के स्वागत के लिए उमड़े दारुल उलूम के छात्र, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 11-10-2025
Darul Uloom students gathered to welcome the Afghan Foreign Minister, showering flowers on him.
Darul Uloom students gathered to welcome the Afghan Foreign Minister, showering flowers on him.

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली 
 
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकीआज दारुल उलूम देवबंद पहुंचे हैं। संस्था प्रशासन ने उनकी अगवानी के लिए 15 प्रमुख उलमा की सूची जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। महिला पत्रकारों को खास नियम फॉलो करने होंगे।
 
 
 
 
दारुल उलूम देवबंद के मीडिया प्रभारी अशरफ उस्मानी ने बताया अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी आज यहां आ रहे हैं।
 
 
हम उनके लिए व्यवस्था पूरी कर चुके हैं। उनके आने के बाद हम उन्हें दारुल उलूम देवबंद दिखाएंगे। इसके बाद वे खुद भी तालीम लेंगे, छात्रों से मुलाकात करेंगे और तीन बजे उन्हें संबोधित करेंगे।
 
 
उनके भोजन की भी व्यवस्था संस्था के भीतर ही की गई है। वह देश के मेहमान हैं। हमें उनका ख्याल रखना है।