चक्रवात ‘दित्वा’ श्रीलंका से आगे बढ़ा, अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-11-2025
Cyclone Ditwa moves past Sri Lanka, leaving behind a trail of devastation
Cyclone Ditwa moves past Sri Lanka, leaving behind a trail of devastation

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
चक्रवात ‘दित्वा’ शनिवार को श्रीलंका से निकलकर दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में प्रवेश कर गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
श्रीलंका से आगे बढ़ चुके चक्रवात ने अपने पीछे तबाही के निशान छोड़े हैं, जिसके कारण देश में 120 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और बुनियादी ढांचा को भी नुकसान पहुंचा है।
 
मौसम विभाग के महानिदेशक अथुला करुणानायके ने पत्रकारों को बताया, ‘‘हमने पाया है कि ‘दित्वा’ श्रीलंका से निकलकर भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव कुछ समय तक बना रहेगा।’’
 
आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के अनुसार, सुबह नौ बजे तक मरने वालों की आधिकारिक संख्या 123 थी, जबकि 130 लोग अब भी लापता हैं।
 
यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है क्योंकि खराब मौसम की वजह से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में संचार बाधित हो गया है, जिससे आपदा के असर के आकलन में दिक्कत आ रही है।