कमजोर हाजिर मांग के बीच कच्चे तेल के वायदा भाव में गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-10-2025
Crude oil futures fall amid weak spot demand
Crude oil futures fall amid weak spot demand

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से शुक्रवार को कच्चे तेल का वायदा भाव पांच रुपये की गिरावट के साथ 5,433 रुपये प्रति बैरल रह गया।

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में, नवंबर डिलीवरी वाले कच्चे तेल का भाव पांच रुपये या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,433 रुपये प्रति बैरल पर था। इसमें 5,336 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने के बाद कीमतों में गिरावट आई।
 
वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.35 डॉलर प्रति बैरल पर था। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड न्यूयॉर्क का भाव 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।