अदालत ने एमसीडी के गिरफ्तार उपायुक्त, एओ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-04-2026
Court Sends Arrested MCD Deputy Commissioner and AO to 14-Day Judicial Custody
Court Sends Arrested MCD Deputy Commissioner and AO to 14-Day Judicial Custody

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 दिल्ली की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली नगर निगम के एक उपायुक्त और एक प्रशासनिक अधिकारी को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश सुधांशु कौशिक ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की उन याचिकाओं को स्वीकार कर लिया, जिनमें शाहदरा उत्तर के उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा और दूसरे अधिकारी देवांशू कुमार गौतम की न्यायिक हिरासत का अनुरोध किया गया था। इन दोनों को मंगलवार को चार लाख रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया था।
 
विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है। इससे पहले मंगलवार को आरोपियों को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया था।