कमजोर मांग से धनिया की वायदा कीमतों में गिरावट

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-04-2026
Coriander futures fall on weak demand
Coriander futures fall on weak demand

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदे घटाने से वायदा कारोबार में धनिया की कीमत शुक्रवार को 36 रुपये घटकर 13,124 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में मई में आपूर्ति वाले धनिया के अनुबंध की कीमत 36 रुपये या 0.27 प्रतिशत टूटकर 13,124 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 21,270 लॉट का कारोबार हुआ।
 
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मांग सुस्त रहने से धनिया की कीमतों में गिरावट आई।