राजस्थान में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी : अशोक गहलोत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-07-2026
Congress will form the next government in Rajasthan: Ashok Gehlot
Congress will form the next government in Rajasthan: Ashok Gehlot

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘कुशासन’’ का माहौल है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।
 
अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा, ‘‘राजस्थान में जो सरकार चल रही है उसकी चर्चा हर घर में, हर गांव में है। अगर कुशासन की ऐसी ही स्थिति बनी रही तो नुकसान जनता को है।’’
 
गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जनता को सुशासन देने की अपील की।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि आप सुशासन दो....पांच साल राज करो...हमें एतराज नहीं। अगली बार तो हमारा सत्ता में आना निश्चित है...हम जानते हैं कि सरकार कांग्रेस की बनेगी, पर कम से कम पांच साल जनता के काम होने चाहिए।’’
 
प्रश्नपत्र लीक रोधी कानून में संशोधन करने वाले विधेयक के लोकसभा से पारित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, ‘‘ये विधेयक तो केंद्र सरकार के लिए ‘फेस सेविंग’ वाली बात है। जो वादा किया था उसको निभाना था। मैं समझता हूं कि अगर वे विपक्षी दलों से सलाह करके लाते तो और अच्छा विधेयक ला सकते थे।’’