आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने घोषणा की है कि वह अगले साल मणिपुर में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
अकोइजाम ने रविवार रात अपने आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ओ इबोबी सिंह के साथ चर्चा की है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बात पर चर्चा की कि कांग्रेस की सरकार कैसे बनाई जाए और राज्य को भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों से कैसे बचाया जाए। इस चर्चा के बाद यह तय किया गया कि मैं कीसमथोंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा।’’
अको