कांग्रेस सम्मान की पात्र, उसे चुनाव लड़ने का अधिकार : सुप्रिया सुले

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-04-2026
Congress Deserves Respect; It Has the Right to Contest Elections: Supriya Sule
Congress Deserves Respect; It Has the Right to Contest Elections: Supriya Sule

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता पार्थ पवार की ओर से निंदा किये जाने के एक दिन बाद राकांपा(शप) सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि चुनाव लड़ना एक संवैधानिक अधिकार है और कांग्रेस सम्मान की पात्र है।
 
सुले ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राकांपा नेताओं ने सोमवार को पार्थ की मां एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये जाने के वक्त उपस्थित रहने के लिए उन्हें और राकांपा(शप) अध्यक्ष शरद पवार को आमंत्रित किया गया था।
 
पार्थ पवार ने सोमवार को कहा कि सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार उतारने से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ेगा।
 
पार्थ के बयान पर राकांपा(शप) प्रमुख शरद पवार ने सार्वजनिक रूप से कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी राजनीतिक परिपक्वता पर सवाल उठाया था। पवार परिवार के वरिष्ठ नेता ने कहा था कि कांग्रेस को स्वतंत्र राजनीतिक दल के रूप में चुनाव लड़ने का अधिकार है।
 
राकांपा प्रमुख एवं सुनेत्रा पवार के पति अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु के कारण 23 अप्रैल को इस सीट से उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।