आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरजने व बिजली चमकने का अनुमान जताया है।
विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।