वायुसेना प्रमुख दीक्षित और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ में विज्ञान मेले का उद्घाटन किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-11-2026
Air Force Chief Dixit and astronaut Shubhanshu Shukla inaugurate science fair in Lucknow
Air Force Chief Dixit and astronaut Shubhanshu Shukla inaugurate science fair in Lucknow

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने यहां गोल्फ सिटी कैंपस स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में दो दिवसीय विज्ञान मेले का सोमवार को उद्घाटन किया।

शुक्ला ने अपने संबोधन में लखनऊ से अंतरिक्ष तक की यात्रा को याद किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों और भारतीय वायुसेना को दिया।
 
सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) के छात्र रहे शुक्ला ने कहा कि उनकी यात्रा लखनऊ में शुरू हुई जिसकी नींव उनके माता-पिता के मार्गदर्शन में घर में पड़ी जिसके बाद उनका दाखिला इस स्कूल में हुआ जहां उन्होंने वर्ष बिताए।
 
सहयोग के लिए अपनी पत्नी का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि सीएमएस ने उन्हें एक अकादमिक आधार से कहीं अधिक दिया, जबकि भारतीय वायुसेना ने उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।