प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत काफी आगे बढ़ा : रीजीजू ने ‘एशिया पावर इंडेक्स’ पर कहा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-11-2026
India has progressed a lot under the leadership of Prime Minister Modi: Rijiju said on 'Asia Power Index'
India has progressed a lot under the leadership of Prime Minister Modi: Rijiju said on 'Asia Power Index'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 ‘एशिया पावर इंडेक्स’ में भारत की स्थिति बेहतर होने के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल गया है, आगे बढ़ा है और काफी तरक्की कर चुका है।
 
उनकी यह टिप्पणी स्वतंत्र थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट के बाद आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने एशिया में तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है और वह एक ‘‘प्रमुख शक्ति’’ बनकर उभरा है।
 
रीजीजू ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘सिर्फ लोवी ही नहीं, बल्कि कई वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने अर्थव्यवस्था, सैन्य और वित्तीय क्षेत्रों में भारत को काफी ऊंची रैंकिंग दी है।’’
 
उन्होंने कहा कि 12 साल पहले देश की रैंकिंग काफी नीचे हुआ करती थी, लेकिन अब भारत आगे बढ़ा है और बहुत तरक्की कर चुका है।