मुख्यमंत्री नायडू, केंद्रीय कृषि मंत्री ने आंध्र प्रदेश में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना की शुरुआत की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-07-2026
Chief Minister Naidu, Union Agriculture Minister launch 'VB-G Ram Ji' scheme in Andhra Pradesh
Chief Minister Naidu, Union Agriculture Minister launch 'VB-G Ram Ji' scheme in Andhra Pradesh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना की शुरुआत की और इसका औपचारिक उद्घाटन तिरुपति जिले में किया गया।

विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम, 2025 बुधवार को देशभर में लागू हो गया। केंद्र सरकार ने कहा है कि इस कानून के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्त वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी आधारित रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
 
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने रेलवे कोडुरु विधानसभा क्षेत्र के ओबुलावरिपल्ले मंडल के मुक्कावरीपल्लू गांव में वीबी-जी राम जी कार्यक्रम की शुरुआत की।’’
 
नायडू, चौहान और कल्याण ने लाभार्थियों को वीबी-जी राम जी कार्ड सौंपे।
 
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने योजना की जानकारी देने वाली एक पुस्तिका का भी विमोचन किया।
 
इसके बाद नायडू और चौहान ने वीबी-जी राम जी पोर्टल की शुरुआत की।