Businessman duped of Rs 35 lakh in the name of Kumbh Mela work; five cases registered so far
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
महाराष्ट्र के नासिक जिले में कुंभ मेले में काम दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 35 लाख रुपये की ठगी के एक और मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही फर्जी कार्य आदेश वाले गिरोह से जुड़े अब तक ऐसे पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर लोगों से कुल 3.4 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।
ताजा मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने एक कारोबारी से संपर्क किया और आगामी कुंभ मेले के लिए 300 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्य का ठेका दिलाने का वादा किया।
पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने कारोबारी को भारत सरकार के प्रतीक चिह्न और नासिक त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण के नाम वाला एक फर्जी कार्य आदेश दिखाया। उन्होंने कहा कि कारोबारी ने निविदा मंजूरी के लिए 50 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन बाद में उसे कोई जानकारी नहीं मिली।
इसने कहा कि जब कारोबारी ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने केवल 15 लाख रुपये लौटाए।
उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर नासिक रोड पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।