प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-04-2026
BJP will form government in West Bengal with a thumping majority: Nitin Naveen
BJP will form government in West Bengal with a thumping majority: Nitin Naveen

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को विश्वास जताया कि पार्टी पश्चिम बंगाल में ‘‘प्रचंड बहुमत’’ के साथ सरकार बनाएगी।
 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में 142 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है, जिसमें कोलकाता, हावड़ा और उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना सहित प्रमुख जिले शामिल हैं।
 
इस चुनाव को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की लगातार चौथी बार दावेदारी और राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने के भाजपा के प्रयास के लिए निर्णायक माना जा रहा है। 23 अप्रैल को पहले चरण में 93 प्रतिशत मत से अधिक मतदान हुआ।
 
नवीन ने मिर्जापुर में पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी। हम प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं।’’
 
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष ने विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। अनुष्ठान उनके पुरोहित आचार्य अगस्त्य कुमार द्विवेदी ने कराए।