बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
Bengali film actress Koel Mallick joins BJP
Bengali film actress Koel Mallick joins BJP

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक, जिन्हें कोयल मल्लिक के नाम से भी जाना जाता है, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।
 
भाजपा ने एक दिन पहले मल्लिक को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।
 
दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल मल्लिक इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक थोड़े समय के लिए राज्यसभा सदस्य के रूप में काम किया था। विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
 
कोयल मल्लिक का भाजपा में स्वागत करते हुए पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई की महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि अभिनेत्री सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
 
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मल्लिक ने कहा, ‘‘संसद के उच्च सदन की सदस्य बनना और लोगों के कल्याण के लिए काम करने का अवसर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’’
 
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 12 राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होने है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है।