बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, एक दिन पहले पार्टी ने बनाया था रास उम्मीदवार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
Bengali actress Koel Mallick joins BJP, a day after the party announced her as its Rashtra Samithi candidate.
Bengali actress Koel Mallick joins BJP, a day after the party announced her as its Rashtra Samithi candidate.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बंगाली फिल्म अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।
 
भाजपा ने एक दिन पहले रुक्मिणी मल्लिक को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। रुक्मिणी कोयल मल्लिक के नाम से लोकप्रिय हैं।
 
दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी कोयल मल्लिक इससे पहले तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक थोड़े समय के लिए राज्यसभा सदस्य के रूप में काम किया था। विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
 
कोयल मल्लिक का भाजपा में स्वागत करते हुए पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई की महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि अभिनेत्री सोमवार को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।