बंगाल के राज्यपाल घोष ने सिलीगुड़ी के अस्पताल में घायल भाजपा नेताओं से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2025
Bengal Governor Ghosh visits injured BJP leaders at Siliguri hospital
Bengal Governor Ghosh visits injured BJP leaders at Siliguri hospital

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मंगलवार को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता खगेन मुर्मू (सांसद) और शंकर घोष (विधायक) से मुलाकात की, जहां एक दिन पहले भीड़ द्वारा किए गए हमले के बाद उनका उपचार हो रहा है। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बोस ने मुर्मू और घोष का हालचाल पूछा।
 
राजभवन के अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्यपाल ने अस्पताल में दोनों भाजपा नेताओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों और नेताओं के परिवार के सदस्यों से भी बात की।’’
 
मालदा उत्तर से सांसद मुर्मू और सिलीगुड़ी से विधायक घोष पर जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में भीड़ ने उस समय हमला कर दिया जब वे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।
 
बोस भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए उत्तर बंगाल में हैं। भूस्खलन से दार्जिलिंग पहाड़ियों के कुछ हिस्से तबाह हो गए हैं और कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।
 
राज्यपाल ने सोमवार को भाजपा नेताओं पर हमले की आलोचना की थी और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।