आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के पहले दो घंटों में 32 लाख मतदाताओं में से कुल 18.39 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद हुगली जिले में 20.16 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि नदिया में 18.5 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद उत्तर 24 परगना (17.81 प्रतिशत), कोलकाता उत्तर (17.28 प्रतिशत), दक्षिण 24 परगना (17.25 प्रतिशत) और कोलकाता दक्षिण (16.81 प्रतिशत) में मतदान हुआ।
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कुछ क्षेत्रों में मामूली घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। हमने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।’’