ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के चेन्नई परिसर में 19 अक्टूबर से कक्षाएं शुरू होंगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-10-2026
Australian university's Chennai campus to begin classes from October 19
Australian university's Chennai campus to begin classes from October 19

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
'यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया' (यूडब्ल्यूए) के चेन्नई परिसर में नियमित कक्षाएं 19 अक्टूबर से शुरू होंगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय के चेन्नई स्थित अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर में छात्रों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो रहा है।
 
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमित चकमा ने एक प्रेस नोट में कहा यूडब्ल्यूए को हाल ही में चेन्नई में अपना परिसर खोलने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अंतिम मंजूरी मिली।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यूजीसी की अंतिम मंजूरी मिलने से संस्थान के लिए योजना के चरण से आगे बढ़कर छात्रों के पहले बैच का स्वागत करने का रास्ता साफ हो गया है।’’
 
इससे पहले यूडब्ल्यूए के मुंबई परिसर का उद्घाटन सितंबर में किया गया था। यह भारत में विश्वविद्यालय के अपने परिसरों में 8 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के दीर्घकालिक निवेश का हिस्सा है।