आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां हवाई अड्डे के पास देश के 101वें जिंजर होटल का उद्घाटन किया।
उन्होंने इसे किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
शर्मा ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गुवाहाटी में 101वां जिंजर होटल खुलने की खुशी है। यह एयरोसिटी को गुणवत्तापूर्ण आवास के केंद्र के रूप में विकसित करने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘किफायती कीमतों पर ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह सराहनीय उपलब्धि है। होटल को निरंतर मिल रही सफलता की शुभकामनाएं।’’
जिंजर होटल, टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का ब्रांड है। देशभर में इसकी मौजूदगी है।