बारिश के कारण अभ्यास में बाधा पड़ने के बावजूद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार हैं अरशद: कोच

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-07-2026
Arshad is ready for Commonwealth Games despite rain disrupting practice: Coach
Arshad is ready for Commonwealth Games despite rain disrupting practice: Coach

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा चैंपियन अरशद नदीम स्विट्जरलैंड में खराब मौसम के कारण अच्छी तरह से अभ्यास नहीं कर पाए लेकिन लंबे समय से उनके कोच रहे सलमान बट ने कहा कि वह पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
 
पाकिस्तान राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक एक भी पदक नहीं जीत पाया है और उसकी उम्मीद अरशद पर टिकी है। अरशद का हाल का प्रदर्शन हालांकि अच्छा नहीं रहा तथा वह इस महीने की शुरुआत में स्विट्जरलैंड में ल्यूसर्न सिल्वर मीट में नौवें स्थान पर रहे थे। वह परिस्थितियों से वाकिफ होने के लिए काफी पहले ग्लास्गो पहुंच गए थे और 30 जुलाई को होने वाले क्वालीफायर के लिए तैयार हैं।
 
बट ने पीटीआई को फोन पर बताया, ‘‘बारिश के कारण अरशद को स्विट्जरलैंड में खेली गई प्रतियोगिता से पहले ठीक से तैयारी करने का मौका नहीं मिला और उसे गीली सतह की स्थितियों से सामंजस्य बिठाने में संघर्ष करना पड़ा।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब वह ग्लास्गो की परिस्थितियों के अनुकूल हो रहा है। वह क्वालीफायर के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस प्रतियोगिता में फिर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है।’’