Around 20 'unauthorised' houses, farmhouses demolished as part of road widening drive in South Delhi
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दक्षिण दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र स्थित सतबारी गौशाला मार्ग पर अधिकारियों ने सोमवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, जिलाधिकारी (दक्षिण) के आदेश पर क्षेत्र में स्थित लगभग 20 मकानों और कुछ फार्महाउस सहित कई 'अनाधिकृत' निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ा गया।
उन्होंने बताया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों के जवानों की भी तैनाती की गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ा करने के काम के लिए इस रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से यह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया है।
हालांकि, इस कार्रवाई में कितनी जमीन खाली कराई गई और प्रभावित संपत्ति मालिकों को पहले नोटिस दिए गए थे या नहीं, इस बारे में तुरंत विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।