Army opens fire after noticing suspicious movement near the Line of Control in Jammu and Kashmir's Poonch
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक वन क्षेत्र में रविवार देर रात संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने के बाद सेना के जवानों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सावजियां सेक्टर के कनारी इलाके में सीमा की सुरक्षा में तैनात सतर्क जवानों ने देर रात करीब डेढ़ बजे संदिग्ध गतिविधि देखी।
उन्होंने बताया कि जवानों ने सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की किसी भी संभावित कोशिश को नाकाम करने के लिए छोटे हथियारों से करीब 24 गोलियां चलाईं और इलाके की घेराबंदी कर दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह उजाला होते ही इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो ताजा जानकारी मिलने तक जारी था।