सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ऑस्ट्रेलिया की चार दिवसीय यात्रा करेंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-02-2026
Army Chief General Dwivedi to undertake four-day visit to Australia
Army Chief General Dwivedi to undertake four-day visit to Australia

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सोमवार से चार दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता में संयुक्त रूप से योगदान देने के तौर-तरीकों का पता लगाना है।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेना प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिसमें विशेष रूप से प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
 
मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते तालमेल को सुदृढ़ करना है।
 
कैनबरा में, जनरल द्विवेदी ऑस्ट्रेलियाई सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट के साथ बैठक करेंगे।