अन्नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में महिलाओं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-04-2026
Annapurna Devi on women's participation in West Bengal elections
Annapurna Devi on women's participation in West Bengal elections

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को मतदाताओं से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने का और रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आह्वान किया ताकि लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाया जा सके।
 
पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीट पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है।
 
मतदान के दिन एक संदेश में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सभी मतदाताओं से ‘‘लोकतंत्र के इस उत्सव’’ में भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
 
केंद्रीय मंत्री देवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान का दूसरा चरण है। मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महान उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने, रिकॉर्ड संख्या में अपना वोट डालने तथा हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने एवं भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करती हूं।’’
 
मंत्री ने पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं से विशेष अपील करते हुए उनसे बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट डालने का आग्रह किया।
 
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीट में से 152 सीट के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था।