अनंतनाग के एसएसपी ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-04-2026
Anantnag SSP reviews security preparations for Amarnath Yatra
Anantnag SSP reviews security preparations for Amarnath Yatra

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
अनंतनाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आमोद अशोक नागपुरे ने बृहस्पतिवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। यह यात्रा जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली है।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि नागपुरे ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करने और उन्हें अंतिम रूप देने के लिए अनंतनाग जिला पुलिस कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
 
प्रवक्ता के अनुसार, तीन जुलाई से शुरू होने वाली 'श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026' के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अन्य विभागों के साथ समन्वय जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
 
अनंतनाग के एसएसपी ने मजबूत सुरक्षा उपाय बनाए रखने और सभी हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय के महत्व पर जोर दिया।
 
उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने, कर्मियों की उचित तैनाती सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संचार प्रणालियों को मजबूत करने के निर्देश दिए।