जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दिल का दौरा पड़ने से सेना के एक जवान की मौत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-03-2026
An Army jawan died of a heart attack near the Line of Control in Jammu and Kashmir's Poonch.
An Army jawan died of a heart attack near the Line of Control in Jammu and Kashmir's Poonch.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्यूटी के दौरान सेना के एक जवान की संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि नायक तिलक सिंह कृष्णा घाटी सेक्टर के अग्रिम नांगी तकरी क्षेत्र में तैनात थे।
 
सेना के ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘‘व्हाइट नाइट कोर’ वीर नायक तिलक सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। सिंह 15 मार्च को कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर ड्यूटी करते समय बेहोश पाए गए थे। तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद, वीर सैनिक को बचाया नहीं जा सका, उन्होंने कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान दिया।’’
 
पोस्ट में कहा गया, ‘‘उनका अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा भारतीय सेना की उत्कृष्ट परंपराओं का उदाहरण है।’’