नए सौदों से एल्युमीनियम के वायदा भाव में तेजी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-04-2026
Aluminium futures rise on new deals
Aluminium futures rise on new deals

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से एल्युमीनियम के वायदा भाव में मंगलवार को करीब 0.69 प्रतिशत की तेजी आई और यह 355.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 2.45 रुपये या 0.69 प्रतिशत चढ़कर 355.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 71 लॉट का कारोबार हुआ।
 
विश्लेषकों के अनुसार उपभोग करने वाले उद्योगों की मांग के बीच कारोबारियों के नए सौदे करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमतों को समर्थन मिला।