केरल विश्वविद्यालय छात्रावास में युवा कांग्रेस-एसएफआई झड़प पर केरलम विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-10-2026
Allegations and counter-allegations in Kerala Assembly on Youth Congress-SFI clash in Kerala University hostel
Allegations and counter-allegations in Kerala Assembly on Youth Congress-SFI clash in Kerala University hostel

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
केरल विश्वविद्यालय के छात्रावास में पिछले महीने युवा कांग्रेस और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प को लेकर केरलम विधानसभा में सोमवार को सत्तारूढ़ यूडीएफ और विपक्षी एलडीएफ के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए। दोनों पक्षों ने घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।
 
एलडीएफ विधायक वी जॉय और के राजन ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने का नोटिस दिया था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष तिरुवनचूर राधाकृष्णन ने इसकी अनुमति नहीं दी।
 
गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 30 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रात में मार्च निकाला था। उनके अनुसार, जब कार्यकर्ता छात्रावास के पास पहुंचे, तो एसएफआई कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और पत्थर तथा बीयर की बोतलें फेंकीं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।