निर्वाचन आयोग से बुधवार को मुलाकात करेगा तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-04-2026
A Trinamool Congress delegation will meet the Election Commission on Wednesday.
A Trinamool Congress delegation will meet the Election Commission on Wednesday.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात करेगा और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण लोगों के ‘‘मतदान के अधिकार से वंचित’’ होने का मुद्दा उठाएगा। यह जानकारी तृणमूल कांग्रेस ने दी।
 
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि उन्होंने सोमवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था और इसका जवाब मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे आया।
 
उन्होंने कहा कि ओ'ब्रायन और सागरिका घोष के अलावा साकेत गोखले और मेनका गुरुस्वामी सहित चार सदस्यीय पार्टी प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह निर्वाचन आयोग से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया होता तो वे धरने पर बैठने के लिए भी तैयार थे।
 
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाते हुए ओ'ब्रायन ने कहा, "बहुत हो गया आपका अहंकार। कल हमारी बात सुनिये। हम यहां सिर्फ तृणमूल कांग्रेस के बारे में बोलने नहीं आए हैं, हम यहां इसलिए हैं ताकि आप उन लोगों की आवाज सुनिये जिन्हें आपने मताधिकार से वंचित किया है या जिन्हें आप मताधिकार से वंचित करने की कोशिश कर रहे हैं।’’