A man was robbed of Rs 9.95 lakh at knife point in Nilambur, Kerala.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम के मलप्पुरम जिले में नीलांबूर के पास सोमवार को 36 वर्षीय एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर दिनदहाड़े 9.95 लाख रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने पीड़ित फिरोस द्वारा दी गई शिकायत के हवाले से बताया कि जब वह (फिरोस) एक वाणिज्यिक परिसर की सीढ़ियों से उतर रहा था, तभी चार लोगों ने उसे घेर लिया और उसके पास मौजूद नकदी छीन ली।
आरोप है कि उन्होंने फिरोस पर चाकू से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गया।
इस घटना का वीडियो टीवी चैनलों ने भी प्रसारित किया है, जिसमें तीन लोगों द्वारा किए गए हमले से फिरोस खुद को बचाने की कोशिश करता देखा जा सकता है, जबकि चौथा व्यक्ति 9.95 लाख रुपये की नकदी छीनकर भागता देखा जा सकता है।
पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, घटना सोमवार को सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (गलत तरीके से रोकना), 118 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाना), 309 (लूट) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है।