मायावती ने नववर्ष पर शुभकामनाएं दीं, समावेशी विकास और संवैधानिक मूल्यों के पालन का आह्वान किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-01-2026
मायावती ने नववर्ष पर शुभकामनाएं, समावेशी विकास और संवैधानिक मूल्यों के पालन का मूल्यांकन किया।
मायावती ने नववर्ष पर शुभकामनाएं, समावेशी विकास और संवैधानिक मूल्यों के पालन का मूल्यांकन किया।

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को देशवासियों तथा दुनिया भर में रहने वाले भारतीय नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और समाज के सभी वर्गों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समावेशी विकास, सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।
 
नए साल 2026 के अवसर पर जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि नया वर्ष हर नागरिक, विशेषकर समाज के गरीब, हाशिए पर पड़े और मेहनतकश वर्गों के लिए खुशी, शांति, समृद्धि, सुरक्षा और आत्मसम्मान लेकर आए।
 
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि “बहुजन” समुदाय का रोजमर्रा का जीवन आसान होगा और वे लगातार बदलते नियमों, कानूनों और कठिनाइयों के बोझ से मुक्त होंगे।
 
बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘विकास का लाभ कल्याणकारी संविधान के अनुसार सभी जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचना चाहिए, न कि मुट्ठी भर लोगों तक सीमित रहना चाहिए।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘असली विकास तभी सार्थक होगा, जब वह उत्तर प्रदेश और पूरे देश में गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को समाप्त करने में सहायक बने।’’