महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-05-2026
Mahindra & Mahindra's total sales increased by 14 percent to 94,627 units in April
Mahindra & Mahindra's total sales increased by 14 percent to 94,627 units in April

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई।

वाहन विनिर्माता कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने घरेलू यात्री वाहन बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 56,331 इकाई रही जो अप्रैल 2025 में 52,330 इकाई थी।
 
घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहन बिक्री 23,427 इकाई दर्ज की गई।
 
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मोटर वाहन विभाग) नलिनीकांत गोल्लागंटा ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत अप्रैल में सकारात्मक रुख के साथ की है।
 
ट्रैक्टर की बिक्री अप्रैल में 21 प्रतिशत बढ़कर 48,411 इकाई हो गई, जो अप्रैल 2025 में 40,054 इकाई थी। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अप्रैल में 46,404 इकाई रही जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 38,516 इकाई थी।
 
एमएंडएम के कृषि उपकरण व्यवसाय के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि इस प्रदर्शन के आकलन के समय गौर करने वाली बात यह है कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि अप्रैल में नहीं थे जबकि पिछले वर्ष नवरात्रि के सात दिन अप्रैल में थे।
 
कंपनी के अनुसार, अप्रैल महीने में ट्रैक्टर निर्यात 30 प्रतिशत बढ़कर 2,007 इकाई हो गया जो अप्रैल 2025 में 1,538 इकाई था।