नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (IFFD) 2026 का ‘नाइट ऑफ ऑनर्स’ समारोह सितारों की चमक और सिनेमा के जश्न से सराबोर रहा। इस खास शाम में फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान और शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में निर्देशक Mohit Suri, दिग्गज अभिनेता Anupam Kher और अभिनेत्री Bhumi Pednekar समेत कई सितारों को पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta, पर्यटन मंत्री Kapil Mishra और दिल्ली के उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अनुपम खेर ने दिल्ली के थिएटर और सिनेमा की विरासत पर आधारित एक भावुक काव्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्रैमी विजेता संगीतकार Ricky Kej की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
पुरस्कारों की बात करें तो मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ को ‘पाथब्रेकिंग फिल्म ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला। वहीं ‘सितारे जमीन पर’ को ‘मोस्ट इंस्पायरिंग फिल्म ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया। ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए अनुपम खेर को बेस्ट डायरेक्शन का सम्मान मिला, जबकि शुभांगी दत्त को डेब्यू अभिनेता के तौर पर सराहा गया।
फिल्म ‘धुरंधर’ को PVR बेस्ट ऑफ 2025 का अवॉर्ड मिला, जिसमें अभिनेता Ranveer Singh को बेस्ट एक्टर और निर्देशक Aditya Dhar को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। इसके अलावा, सिनेमा के माध्यम से इतिहास संरक्षण में योगदान के लिए डिंपल डुगर को भी सम्मानित किया गया।
‘कैपिटल्स प्राइड’ श्रेणी में Guneet Monga, टी.पी. अग्रवाल और Divya Dutta को सम्मान मिला। वहीं भूमि पेडनेकर को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ उनके कार्यों के लिए ‘एक्टर विद ए मिशन’ का खिताब दिया गया।
समारोह में अंतरराष्ट्रीय कलाकार Enrique Arce की मौजूदगी ने फेस्टिवल की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया। साथ ही फिल्म ‘शोले’ के 50 साल पूरे होने पर दिग्गज निर्देशक Ramesh Sippy को विशेष सम्मान दिया गया।
IFFD 2026 का यह आयोजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और मंगलवार को इसका समापन होगा। यह फेस्टिवल भारतीय सिनेमा की विविधता और रचनात्मकता का एक शानदार मंच बनकर उभरा है।